पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 07.11.2026 को समय लगभग 12:00 बजे ग्राम अवधूतनगर राजापुर रानी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती के पास से डायल-112 पुलिस टीम द्वारा एक लावारिस बालक को थाना कोतवाली भिनगा लाया गया। बालक मानसिक रूप से विशेष स्थिति में प्रतीत हो रहा था तथा अपना नाम एवं पता बताने में असमर्थ था।
उक्त बालक की पहचान एवं उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त करने हेतु *प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह* के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा तत्काल प्रयास शुरू किए गए। पुलिस टीम द्वारा बालक का फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों एवं अन्य संचार माध्यमों से प्रसारित कर आमजन से जानकारी प्राप्त की गई।
पुलिस के तत्पर प्रयासों के फलस्वरूप नई बाजार, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती निवासी बालक की माता थाने पर उपस्थित हुईं। उनके द्वारा बालक की पहचान अपने 12 वर्षीय पुत्र सत्या के रूप में की गई। आवश्यक सत्यापन एवं तस्दीक के उपरांत पुलिस द्वारा बालक सत्या को सकुशल उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया।
इस प्रकार *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन* में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता से बालक सत्या को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया जा सका।