BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश साइबर ठगी के 70 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए:सिंदुरिया पुलिस की...

साइबर ठगी के 70 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए:सिंदुरिया पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने पीड़ित दीपक गुप्ता को दिलाई राहत

0
2

सिंदुरिया पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने एक व्यक्ति के साइबर ठगी हुए 70 हजार रुपये वापस करा दिए हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी के निर्देश पर साइबर हेल्प प्रभारी उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार और उनकी टीम ने MRM पोर्टल के जरिए यह कार्रवाई की। नारायणपुर के रहने वाले दीपक कुमार गुप्ता के खाते से 28 फरवरी 2025 को यूपीआई के माध्यम से 70 हजार रुपये की ठगी हुई थी। पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस की साइबर टीम ने शिकायत की जांच के दौरान तुरंत कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड करा दिया। इसके बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर 10 सितंबर 2026 और 29 सितंबर 2026 को दीपक गुप्ता के पूरे 70 हजार रुपये उनके बैंक खाते में वापस आ गए। दीपक गुप्ता ने अपने पैसे वापस मिलने पर सिंदुरिया पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क टीम का धन्यवाद किया।

संबंधित खबरें