श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना इलाके के अमवा मिश्रौलिया गांव में लकड़ी बीनने गए एक युवक पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अमवा मिश्रौलिया निवासी कल्लू (35) पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कल्लू लकड़ी बीनने गए थे, तभी अचानक पेड़ की एक डाल उनके ऊपर गिर गई। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और घायल कल्लू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































