जमुनहा विकासखंड में खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर ‘सेवा सेतु अभियान’ का शिविर मंगलवार को पांचवें दिन भी लगा। इसका मकसद सरकारी योजनाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना और पात्र लोगों को लाभ दिलाना है। पांचवें दिन कई विभागों के स्टॉल लगे। ग्रामीणों से जनकल्याणकारी और पेंशन योजनाओं के नए आवेदन लिए गए। प्रशासनिक टीम ने ऐसे पात्र लोगों को ढूंढने पर जोर दिया, जिन्हें अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने भी स्टॉल लगाया, जहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य सलाह, इलाज और दवाइयां दी गईं। कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एक ही जगह होने से ग्रामीणों की समस्याओं की जांच और निपटारा मौके पर ही हो रहा है। इस अभियान से ग्रामीणों को सरकारी काम के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च भी बच रहा है।
श्रावस्ती में सेवा सेतु अभियान जारी:जमुनहा में पांचवें दिन भी लगा शिविर, मौके पर समस्याओं का निपटारा
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































