BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में मजदूर की बिजली के झटके से मौत:परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम...

बस्ती में मजदूर की बिजली के झटके से मौत:परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मुड़घाट पर किया अंतिम संस्कार


पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बड़ेरिया खुर्द गांव में एक मजदूर की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राम स्वरूप (60) मंगलवार को बरदहिया स्टेशन मार्ग पर राजकुमार गुप्ता उर्फ लाला की राइस मिल में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बिजली का झटका लगा। अस्पताल से परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले आए। बाद में मुड़घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राम स्वरूप अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। वह अपने भाइयों के परिवार के साथ रहते थे। उनके भाई हिरण और बीपत दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं। घर पर मौजूद भतीजों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

संबंधित खबरें