Home उत्तर प्रदेश जरवा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया:लोगों को ठगी...

जरवा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया:लोगों को ठगी के तरीके बताए, सुरक्षित वाहन चलाने की भी सलाह दी

0
3


जरवा में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जरवा थाना पुलिस ने लोगों को साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस दौरान जरवा पुलिस चौकी के सामने आने-जाने वाले लोगों और युवाओं को साइबर ठगी के अलग-अलग तरीकों के बारे में बताया गया और सतर्क रहने की अपील की गई। अभियान के दौरान हेड कांस्टेबल सुंदर और अर्पित ने लोगों को समझाया कि अनजान व्यक्ति के फोन, मैसेज या सोशल मीडिया पर आए लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें। उन्होंने ओटीपी, एटीएम/बैंक की जानकारी, पासवर्ड या निजी दस्तावेज किसी से भी साझा न करने की सलाह दी। पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन नौकरी, लोन, इनाम, केवाईसी अपडेट और फर्जी कॉल से होने वाली ठगी से भी सावधान रहने को कहा। इसके साथ ही, युवाओं को जिम्मेदारी से वाहन चलाने और हेलमेट का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने बताया कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here