BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में मुख्य संपर्क मार्ग टूटा:महू रनिया से इकौना जाने वाला रास्ता...

श्रावस्ती में मुख्य संपर्क मार्ग टूटा:महू रनिया से इकौना जाने वाला रास्ता बंद, ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद मांगी

0
4

श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड में कोलाभार न्याय पंचायत के मझगवां ग्राम पंचायत कोडारी दीगर से इकौना जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। इससे लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। राम सोहन, दिलीप कुमार और मनोज कुमार जैसे ग्रामीणों ने रास्ते की खराब हालत के बारे में ग्राम प्रधान ईमानदार को बताया। प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे परेशान न हों। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर मिट्टी डलवाकर इसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें