BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट मौसम 1 अक्टूबर: आज 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम 1 अक्टूबर: आज 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0
2

नई दिल्ली।  मौसम 1 अक्टूबर 2026: मानसून के अंतिम चरण में मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 1 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। समुद्री किनारों पर रहने वाले मछुआरों और किसानों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।

वहीं, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवा चलने के चलने पूर्वी भारत के राज्यों में एक बार फिर से भीषण बारिश हो सकती है। घन जंगल वाले इलाकों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवातीय परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 1 अक्टूबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

देश के 22 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 1 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की हवा चल सकती है।

संबंधित खबरें

दिल्ली NCR
दिल्ली(1 अक्टूबर-बारिश-तेज हवा का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 1 अक्टूबर को मध्यम बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तर प्रदेश
यूपी(1 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, बहराइच, गोंडा, सोनभद्र, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, उन्नाव, श्रावस्ती, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज और मैनपुर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बिहार
बिहार(1 अक्टूबर-बारिश का अलर्ट): पटना, गया, जहानाबाद, सिवान, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, पटना में कल यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड
झारखंड(1-2 अक्टूबर-बारिश की चेतावनी): रांची, सिमडेगा, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर, गुमला, गढ़वा और बोकारो में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, रांची में कल यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड 
उत्तराखंड (1 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40र किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल 
हिमाचल (1 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर (1 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की संभावना): राजौरी, अनंतनाग, डोडा, सांबा और कठुआ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(1 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 1 अक्टूबर को को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब
पंजाब (1 अक्टूबर-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): गुरदासपुर, पठानकोट, चंडीगढ़, बरनाला, जालंधर, पटियाला और लुधियाना में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (1 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर, अजमेर और बूंदी में हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में कल यानी 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (1 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।