पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री आलोक कुमार सिंह द्वारा जनपद श्रावस्ती में सेवानिवृत्त हुए 02 पुलिस अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उ0नि0 श्री बृजेश सिंह एवं उ0नि0ना0पु0 श्री विजय बहादुर सिंह को उनके दीर्घकालिक, अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं निष्ठापूर्ण सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं विभाग के प्रति योगदान की प्रशंसा की गई। उनके द्वारा प्रदर्शित कार्यसंस्कृति एवं सेवाभाव वर्तमान एवं नवनियुक्त पुलिस कर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






































