भिनगा (श्रावस्ती), 30 सितंबर 2026।
सशक्त बासठ – हर चुनौती पर विजय
दिनांक 30.09.2026 को उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ. मनीषा गर्ग, सीमांत मुख्यालय लखनऊ द्वारा 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा का तीन दिवसीय दौरा सम्पन्न किया गया।
महोदया के वाहिनी आगमन पर अधिकारियों द्वारा अधिकारी मेस में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत महोदया द्वारा वाहिनी की PPT के माध्यम से वाहिनी की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
दौरे के दौरान वाहिनी चिकित्सा अधिकारी सहायक कमांडेंट डॉ. कल्पना महादेव पाटील भी महोदया के साथ उपस्थित रहीं। उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) द्वारा वाहिनी चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों तथा आवश्यकताओं का जायजा लिया गया।
इसके साथ ही महोदया द्वारा सीमा चौकी सुइयां एवं सीमा चौकी गुज्जरगौरी का भी निरीक्षण किया गया तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात बल कर्मियों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान महोदया द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।






































