पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त पदक/प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित किए गए—
1.उपनिरीक्षक श्री राजेश यादव — पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त प्रशंसा पदक व प्रशस्ति पत्र
2.उपनिरीक्षक श्री आनंद कुमार मिश्रा — गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक
3.मुख्य आरक्षी चालक श्री राधेश्याम— गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक
4.मुख्य आरक्षी चालक श्री अभिषेक कुमार आजाद — गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक
5.मुख्य आरक्षी श्री जयप्रकाश — गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक
6.मुख्य आरक्षी श्री सोनू कुमार — गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा पदक
इस दौरान प्रधान लिपिक श्री विनेश यादव व प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।








































