साऊघाट, बस्ती23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुंडेरवा क्षेत्र में बुधवार को ललही छठ पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। उन्होंने भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना की।
सुबह से ही व्रत रखने वाली महिलाएं और श्रद्धालु नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के किनारे इकट्ठा होने लगे। उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।
मुंडेरवा के काली मंदिर में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। उन्होंने मंदिर में पूजा की और टोलियां बनाकर किस्से-कहानियां भी सुनाईं।
स्थानीय प्रशासन ने पूजा स्थलों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

































