Home उत्तर प्रदेश हसीनाबाद में युवक से मारपीट, 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज:अस्पताल में भर्ती,...

हसीनाबाद में युवक से मारपीट, 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज:अस्पताल में भर्ती, लोन की किस्त जमा करने गया था पीड़ित

0
0


बस्ती जिले के हसीनाबाद बाजार में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। बड़ेरिया कुंवर निवासी मुकेश कुमार पुत्र मोहित ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं सहायता समूह से लोन लिया था। इस लोन की किस्त जमा करने के लिए वह 22 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे हसीनाबाद बाजार स्थित राजेश सोनी ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कुछ गिरवी रखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के अवधेश चौधरी वहां पहुंचे। उन्होंने मुकेश को मोटरसाइकिल गिरवी रखने से मना किया और अपनी मोटरसाइकिल देने की बात कहने लगे। जब मुकेश ने मना किया, तो अवधेश चौधरी ने कथित तौर पर मां-बहन के लिए अपशब्द और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद राजू पुत्र अज्ञात (टेंट हाउस, टूटी-भीटी निवासी) और तीन अज्ञात लोगों ने मुकेश के साथ मारपीट की। मारपीट में मुकेश को गंभीर चोटें आईं। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। एंबुलेंस की मदद से घायल मुकेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजा गया। पीड़ित ने तुरंत हसीनाबाद बाजार पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दी, लेकिन सुनवाई न होने पर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद राजभर ने बताया कि बस्ती पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here