श्रावस्ती मे सेवा संकल्प अभियान के तहत भिनगा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड हरिहरपुर रानी की ग्राम पंचायत भंगहा में बृहस्पतिवार को दोपहर 1:00 बजे के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या ने सफाई कर्मियों को गमछा भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें फावड़ा, झाड़ू, टोकरी सहित स्वच्छता कार्य में उपयोगी सामग्री वितरित की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रहरी समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके श्रम और योगदान का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं, भंगहा बाजार में सुभाष सत्या ने संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ ‘एक दिन, एक घंटा, एक जगह’ अभियान के तहत साफ-सफाई की। इस दौरान ‘स्वच्छ श्रावस्ती, सुंदर श्रावस्ती’ का संदेश देते हुए लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भंगही स्थित बाबा गुरु प्रसाद यादव पब्लिक स्कूल में 120 विद्यार्थियों को पानी की बोतल, टिफिन बॉक्स और ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। सुभाष सत्या ने कहा कि बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने का उद्देश्य उनका उत्साहवर्धन करना और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। गौरतलब है कि सुभाष सत्या को 289 भिनगा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संभावित टिकट दावेदारों में माना जा रहा है। पिछले कई महीनों से वह क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों को छाते वितरित करने से लेकर सफाई कर्मियों का सम्मान और विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री देने तक, उनके कार्यक्रमों में सामाजिक सरोकार प्रमुखता से दिखाई दे रहे हैं।
सेवा संकल्प अभियान में सफाई कर्मियों का सम्मान:श्रावस्ती में विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों को मिले उपहार
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































