BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु...

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान*

0
6

 

 

 

 

संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत मिशन शक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम  आयोजित कर, महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक* और पढ़ें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार जनपद के समस्त बैंक/डाकघर/जनसेवा केन्द्र व अन्य वित्तीय संस्थानों में लगे सुरक्षा उपकरणों/ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर,  लोगों को साइबर फ्राॅड से बचने के उपाय के बारे में भी किया गया जागरुक* और पढ़ें

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन इंडो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में जनपदीय पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 01.10.2026 को इंडो-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के थानों की पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम के द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर के संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग/पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन, अवैध घुसपैठ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष सतर्कता बरती गई।

 

संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। आमजन को कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

 

*बलरामपुर पुलिस एवं एसएसबी द्वारा इंडो-नेपाल सीमा पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संयुक्त अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।*

 

 

[mnt_related_news]