BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर जमुनहा अस्पताल में फल बांटे:‘सेवा संकल्प अभियान’...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जमुनहा अस्पताल में फल बांटे:‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला पंचायत सदस्य समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

श्रावस्ती जनपद के जमुनहा बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटे गए। यह फल वितरण ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा में किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरीश गांधी जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता गुप्ता और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रम लोधी मौजूद रहे। इन सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में हिस्सा लिया। सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, लंबी उम्र और सफल जीवन की कामना की।