BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ इटवा में विद्युत उपकेंद्र कर्मचारियों ने की विश्वकर्मा पूजा:कस्बे में वर्कशॉप और...

इटवा में विद्युत उपकेंद्र कर्मचारियों ने की विश्वकर्मा पूजा:कस्बे में वर्कशॉप और दुकानों पर भी हुई पूजा, उपकरणों की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

सिद्धार्थनगर जिले की इटवा नगर पंचायत में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर कस्बे में कई वर्कशॉप, लोहे की दुकानों और दूसरे प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। इटवा के विद्युत उपकेंद्र परिसर में भी कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। कर्मचारियों ने विद्युत उपकरणों और मशीनों की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा से कार्यक्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि मांगी। आचार्य अवधेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान अवर अभियंता अंकुश सिंह, सिद्धार्थ शंकर, पवन यादव, व्यासजी चतुर्वेदी, सुभम चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र कुमार, चन्द्र भान, मुकेश दुबे, रमेश यादव, प्रदीप वर्मा और करने कुमार सहित विद्युत विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे। आचार्य अवधेश मिश्रा ने भगवान विश्वकर्मा को कला और शिल्प का अग्रदूत बताया। उन्होंने उनके योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि विश्वकर्मा पूजा शिल्प, निर्माण और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए खास महत्व रखती है। इसी क्रम में शारदा प्रिंटिंग प्रेस पर भी पप्पू,श्रीपत,राजू, सत्यनारायण,राजू, सत्यदेव पूजा अर्चना में मौजूद