BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ इकौना में ग्राम न्यायालय भवन निर्माण की कवायद तेज:प्रशासनिक जज ने जमीन...

इकौना में ग्राम न्यायालय भवन निर्माण की कवायद तेज:प्रशासनिक जज ने जमीन का निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

श्रावस्ती के इकौना में ग्राम न्यायालय भवन के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की प्रशासनिक जज गरिमा प्रसाद ने इसके लिए अधिग्रहित जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। जज गरिमा प्रसाद ने गुरुवार को ग्राम न्यायालय/आउटलाइन कोर्ट इकौना के निर्माण के लिए तय की गई जमीन का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। पहले चरण में जमीन को समतल करके उसकी बाउंड्री कराई जाए। इस दौरान श्रावस्ती की सीजेएम अलका पांडे, सिविल जज विनीत यादव, ग्राम न्यायालय इकौना के न्यायाधिकारी अमर सिंह, उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा, अधिवक्ता संघ इकौना के अध्यक्ष उदयराज पांडे, महामंत्री राजेंद्र मिश्रा, दिलीप शर्मा, सुधीर शुक्ला, पंकज सैनी, शब्बीर आलम नईमी और वीरेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई अधिवक्ता और न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।