BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ घुघली में हनुमानगढ़ी नाले में कूदने की सूचना:लापता व्यक्ति की तलाश जारी,...

घुघली में हनुमानगढ़ी नाले में कूदने की सूचना:लापता व्यक्ति की तलाश जारी, मौके पर जुटी भीड़


महराजगंज के घुघली में हनुमानगढ़ी नाले में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। यह घटना घुघली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 की है। जैसे ही यह खबर फैली, सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नाले में लापता व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। मौके पर अभी भी भीड़ जुटी हुई है।