
विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदौर में बुधवार को ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप कर उन्हें जरूरी इलाज और सलाह दी। डॉक्टर जावेद ने बताया कि बुधवार को ओपीडी में कुल 80 मरीजों की जांच और इलाज किया गया। मरीजों की बीमारी के हिसाब से उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह भी दी गई। लैब टेक्नीशियन अमित कुमार मिश्रा और रविंद्र यादव ने जानकारी दी कि 70 लोगों की कई तरह की जांचें की गईं। इनमें सीबीसी, एमपी (मलेरिया), टाइफाइड, शुगर, एलएफटी, केएफटी और लिपिड प्रोफाइल जैसी जांचें शामिल थीं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ओपीडी, जांच और इलाज की सेवाएं लगातार दी जा रही हैं। इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल पाता है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. दयानंद, डॉ. जावेद, चीफ फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट सतेंद्र कुमार यादव, डॉ. अशोक कुमार, स्टाफ नर्स सविता, बीपीएम नवनीत उपाध्याय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
































