
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की रहने वाली 40 साल की सावित्री, जो राम गोपाल की पत्नी हैं, एक महीने पहले अपने मायके लालबोझा भवनियापुर गई थीं। बुधवार को वह अपने भतीजे गोविंद (राम सुफल के बेटे) के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर गंगापुर के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सावित्री सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मल्हीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
































