मोदी और योगी पर टिप्पणी करने वाले पर हो कार्रवाई:बस्ती के हर्रैया में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0
1

बस्ती जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य और समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में समर्थक हर्रैया पहुंचे। ज्ञापन में आरोपी विनोद पाल के खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी से जुड़ी धारा 420 और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। ज्ञापन में विनोद पाल की पत्रकारिता से जुड़ी पहचान की जांच करने को भी कहा गया। यह पता लगाने की मांग की गई कि वह किसी अधिकृत अखबार, न्यूज चैनल या पोर्टल से जुड़ा है या नहीं। पहचान फर्जी पाए जाने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की मांग की गई। किसी संस्थान से जुड़े होने पर नियमों का उल्लंघन मिलने पर उस संस्थान के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई। मीडिया से बातचीत में चंद्रमणि पांडेय ‘सुदामा’ ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी और निष्पक्ष आलोचना का अधिकार सभी को है। उन्होंने कहा कि आलोचना के नाम पर अमर्यादित भाषा और अपमानजनक टिप्पणियां स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खुद को पत्रकार बताकर भ्रामक और अमर्यादित सामग्री फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पत्रकारिता की छवि खराब न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान हर्रैया मंडल अध्यक्ष शिवचरण जायसवाल, मंडल महामंत्री शक्ति दीप पाठक, मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी और परसुरामपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिद्वार मिश्र समेत स्थानीय नागरिक और समर्थक मौजूद रहे। प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here