ई-रिक्शा पोखरे में गिरा, चालक की मौत:मिश्रौलिया में घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
0

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया में ई-रिक्शा पोखरे में गिरने से चालक शिवनाथ (60) की मौत हो गई। वह चौराहे से अपने घर लौट रहे थे।
लक्षनपुर निवासी शिवनाथ, दुलारे के पुत्र थे। बीते शाम करीब सात बजे उनका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोखरे में जा गिरा। शिवनाथ पानी में डूब गए।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें पोखरे से बाहर निकाला। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज के मर्चरी हाउस भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here