पिता की 49 हजार रुपए की कमाई लेकर किशोरी लापता:युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, अहमदाबाद में मजदूरी कर पिता ने जुटाए थे रुपए

0
3

बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी घर में रखे 49 हजार रुपए भी अपने साथ ले गई है। पिता का कहना है कि यह रकम उन्होंने अहमदाबाद में मजदूरी करके जोड़ी थी। परिवार ने बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के धोबियाना गांव निवासी सूरज पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। प्लांट पर काम करने के दौरान हुई थी पहचान परिजनों के मुताबिक, सूरज स्थानीय स्तर पर एक प्लांट में काम करता था। इसी दौरान उसका किशोरी से संपर्क हुआ। आरोप है कि वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर से जाते समय किशोरी 49 हजार रुपए नकद भी ले गई। ये रुपए पिता ने मेहनत-मजदूरी करके जमा किए थे। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर की तलाश किशोरी के लापता होने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पिता ने रुधौली थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। 11 नवंबर को दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस ने शिकायत के आधार पर 11 नवंबर को दोपहर 3:08 बजे मुकदमा दर्ज किया। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here