हाईवे किनारे कूड़े का ढेर लगा:बस्ती के महाराजगंज में पुलिस चौकी के बगल जमा कचरे से सड़क सुरक्षा पर सवाल

0
3

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के महाराजगंज कस्बे में गोरखपुर-बस्ती हाईवे किनारे कूड़े का ढेर लगा है। यह महाराजगंज पुलिस चौकी के ठीक बगल में है। यातायात माह के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चल रहा है, लेकिन कूड़ा अब तक नहीं हटाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवा चलने पर कूड़े से पॉलीथिन और दूसरी गंदगी सड़क पर उड़ती है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पॉलीथिन चालक का ध्यान भटका सकती है और हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी राहुल ने कहा कि जिले के अधिकारी और जिम्मेदार लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। इसके बावजूद पुलिस चौकी के बगल लगा कूड़े का ढेर उन्हें दिखाई नहीं देता। जितेंद्र ने पूछा कि यातायात माह में सड़क सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है, तो हाईवे किनारे का कूड़ा हटाने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कूड़ा जल्द हटाने और दोबारा जमा न होने देने की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने यह भी पूछा कि जब पुलिस चौकी के बगल हाईवे पर कूड़ा जमा है, तो दूसरी जगहों की स्थिति क्या होगी और क्या अधिकारी इस समस्या पर ध्यान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here