पाइपलाइन खुदाई के बाद तुलसीराम पुरवा का रास्ता उबड़-खाबड़:बारिश में कीचड़ और फिसलन से लोगों का आना-जाना मुश्किल

0
3

श्रावस्ती जिले के तुलसीराम पुरवा में पाइपलाइन की खुदाई के बाद रास्ता उबड़-खाबड़ हो गया है। बीच रास्ते में गड्ढे हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। यह रास्ता दिकौली ग्रामसभा के अंतर्गत आता है। यह सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में है। थोड़ी बारिश होने पर रास्ते पर कीचड़ हो जाता है और फिसलन बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चे रास्ते से नहीं निकल पाते और उनके लिए खेलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि वे घरों से बाहर भी नहीं निकल पाते। रास्ते पर गंदगी और मच्छरों की समस्या भी है। स्थानीय लोगों ने डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियों का खतरा बताया। उनका कहना है कि शाम के बाद खुले में बैठना मुश्किल होता है और मच्छरदानी लगानी पड़ती है। स्थानीय लोगों राकेश, राम कुमार, आशीष, राजन और मुकेश ने बताया कि छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here