चौपरिया में आठ काउंटरों वाला आधार केंद्र शुरू:रोज 200 से 220 कार्ड बन रहे; नए कार्ड का पंजीकरण मुफ्त

0
2

महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित चौपरिया में आठ काउंटरों वाला नया आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है। यहां रोज 200 से 220 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
केंद्र पर नए आधार कार्ड का पंजीकरण मुफ्त है। बायोमेट्रिक और फोटो अपडेट कराने के लिए 125 रुपए शुल्क तय है। नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव के लिए 75 रुपए देने होंगे।
केंद्र के प्रबंधक गौतम जी ने बताया कि पहले लोगों को आधार से जुड़े कामों के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था। इससे उनका समय और पैसा खर्च होता था। कई बार लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद भी काम नहीं हो पाता था।
आठ काउंटर होने से अब चौपरिया और आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में बदलाव कराने की सुविधा मिल रही है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी मदद मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here