महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित चौपरिया में आठ काउंटरों वाला नया आधार सेवा केंद्र शुरू हो गया है। यहां रोज 200 से 220 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
केंद्र पर नए आधार कार्ड का पंजीकरण मुफ्त है। बायोमेट्रिक और फोटो अपडेट कराने के लिए 125 रुपए शुल्क तय है। नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव के लिए 75 रुपए देने होंगे।
केंद्र के प्रबंधक गौतम जी ने बताया कि पहले लोगों को आधार से जुड़े कामों के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था। इससे उनका समय और पैसा खर्च होता था। कई बार लंबी कतारों में खड़े रहने के बाद भी काम नहीं हो पाता था।
आठ काउंटर होने से अब चौपरिया और आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर आधार कार्ड बनवाने और पुराने कार्ड में बदलाव कराने की सुविधा मिल रही है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी मदद मिल रही है।
और पढ़ें
›
आजाद नगर वार्ड में 160 मीटर सड़क का लोकार्पण:नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल, सभासद बृजेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन
›
कप्तानगंज में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, यग्नोसिस सेंटर से चोरी हुआ प्रिंटर बरामद
›
घर का ताला तोड़कर गहने चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में पुलिस ने चोरी के सभी आभूषण किए बरामद
