श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना श्री भरत कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गिलौला श्री राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 207/2026 धारा 190, 191(2), 115(2), 109, 352, 351(3), 3(5) बीएनएस में वांछित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09.11.2026 को ग्राम नगरौरा में आपसी विवाद के दौरान जान से मारने की नीयत से मारपीट किए जाने की घटना के संबंध में थाना गिलौला पर मु0अ0सं0 207/2026 धारा 190, 191(2), 115(2), 109, 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना गिलौला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे।इसी प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम त्यौहार भैयादूज के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे में वांछित अभियुक्तगण ग्राम नगरौरा स्थित नहर पटरी के पास वादी पक्ष के लोगों के साथ बैठकर आपस में सुलह-समझौते की बातचीत कर रहे हैं।उक्त सूचना पर थाना गिलौला पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा वहां मौजूद पांचों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं जांच में सभी के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त होने की पुष्टि हुई। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।विवेचना के दौरान अभियुक्तगण द्वारा सामूहिक रूप से घटना कारित किया जाना पाए जाने पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. किसान पुत्र चिनकू।
2. प्रमुख पुत्र चिनकू।
3. विकास पुत्र डक्कर उर्फ डम्फर।
4. गोदे पुत्र टेकई।
5. मनोज पुत्र मेहतर।
निवासीगण: महावतपुरवा, ग्राम नगरौरा, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।गिरफ्तारी का स्थान-
ग्राम नगरौरा नहर पुल/नहर पटरी, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, थाना गिलौला।
2. उ0नि0 केशव कुमार दूबे।
3. उ0नि0 अजय सिंह यादव।
4. उ0नि0 इन्द्रजीत प्रसाद।
5. उ0नि0 पशुपतिनाथ तिवारी।
6. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार।
7. हे0का0 रामकेश निषाद।
8. हे0का0 वीरेन्द्र कुमार।
9. हे0का0 सुनील कुमार गुप्ता।
10. का0 नवीन सिंह।
11. का0 राहुल सोनकर।
12. का0 सत्यम मिश्रा।
13. का0 विक्रान्त त्रिपाठी।
थाना गिलौला पुलिस द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के प्रकरण में वांछित 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
और पढ़ें
›
विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत
›
विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर किया गया पदोन्नत श्रावस्ती। वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया है कि कोषागार निदेशालय, उ0प्र0, 1018 जवाहर भवन, लखनऊ के द्वारा कोषागार लेखाकारों को सहायक/उपकोषाधिकारी वेतन बैण्ड रु 9300-34800, ग्रेड वेतन रु 4800 पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स 47600-151100, लेविल 8 में नियमित रूप से पदोन्नति प्रदान की गई है। जिसके तहत कोषागार श्रावस्ती में तैनात लेखाकार विजय कुमार रस्तोगी को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिस पर कोषागार के समस्त साथियों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया।