महराजगंज के निचलौल तहसील की ठूठीबारी ग्रामसभा में छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं। श्रद्धालुओं को अर्घ्य के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए सभी छठ घाटों की सफाई कराई जा रही है।
ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रशासक अजीत कुमार सफाई के काम की निगरानी कर रहे हैं। वे मौके पर मौजूद रहकर सफाई कर्मियों के साथ घाटों की सफाई करा रहे हैं।
ठूठीबारी ग्रामसभा के नदी, पोखरों और जलाशयों के घाटों की बारी-बारी से सफाई की जा रही है। घाटों से कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई जा रही है, ताकि श्रद्धालु अर्घ्य दे सकें।
छठ पूजा के दौरान ठूठीबारी के घाटों पर हजारों श्रद्धालु आते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासक की पहल की सराहना की है।
और पढ़ें
›
महालक्ष्मी की प्रतिमा लेकर शोभायात्रा लालगंज घाट पहुंची:महादेवा गांव से निकली यात्रा महादेव चौराहा और गौरा धंधा मार्ग से गुजरी
›
35 साल पुराने मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन:श्रावस्ती में एक ही गांव के 7 वारंटी घर से गिरफ्तार; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
›
चौपरिया में आठ काउंटरों वाला आधार केंद्र शुरू:रोज 200 से 220 कार्ड बन रहे; नए कार्ड का पंजीकरण मुफ्त
