महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ वाहन की टक्कर से घायल हिरन को कुत्तों ने मार:बभनौली-परतावल मार्ग पर...

वाहन की टक्कर से घायल हिरन को कुत्तों ने मार:बभनौली-परतावल मार्ग पर जंगल से भटककर आया था, वनकर्मियों ने कराया पोस्टमार्टम

पनियरा (महराजगंज)। बांकी रेंज पनियरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर बभनौली-परतावल मार्ग पर एक हिरन अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जंगल से भटककर सड़क पर आए इस हिरन को हादसे के बाद कुत्तों ने नोचकर मार डाला। खबर मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हिरन की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर बभनौली चौराहे से पूरब पनियरा-परतावल मार्ग पर जंगल से भटककर एक हिरन सड़क पर आ गया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हिरन सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वाहन चालक बिना रुके मौके से भाग गया। हादसे के बाद हिरन घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा तड़प रहा था। इसी बीच आसपास के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे नोच डाला और वह मर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। बांकी रेंज पनियरा के वन क्षेत्राधिकारी हरिकेश बहादुर नायक ने बताया कि हिरन के घायल होने की सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। टीम के पहुंचने से पहले ही हिरन की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वनकर्मी हिरन के शव को पशु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नियमों के मुताबिक हिरन का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित जगह पर ले जाकर दफना दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here