महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सिद्धार्थनगर में सपा का प्रदर्शन:महंगाई और किसानों के मुद्दे उठाए, राज्यपाल को...

सिद्धार्थनगर में सपा का प्रदर्शन:महंगाई और किसानों के मुद्दे उठाए, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने स्थानीय जनसमस्याओं और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर सिद्धार्थनगर जिला कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और जिलाधिकारी (DM) के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। सपा ने राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन के जरिए डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। पार्टी नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गलत तरीके से एक मदरसे को गिरा दिया गया है। सपा ने इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। महंगाई ने बिगाड़ दिया है आम आदमी का बजट प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली, चीनी सहित सभी जरूरी खाद्य सामग्रियों के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। इस अनियंत्रित महंगाई ने आम जनता और खास तौर पर मध्यम वर्ग के घर का पूरा बजट बिगाड़ कर रख दिया है। सपा ने भाजपा सरकार की नीतियों को पूरी तरह से जनविरोधी करार दिया। नेताओं ने कहा कि आज आम जनता, मजदूर और गरीब वर्ग महंगाई से त्रस्त है, वहीं अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। पार्टी ने किसानों को समय से आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। सपा ने स्पष्ट किया है कि यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आगे भी सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here