श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 35 साल पुराने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश करने के लिए बहराइच भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, वर्ष 1991 में मुकदमा संख्या 113/91 दर्ज हुआ था। इसमें धारा 382, 504 और 506 लगाई गई थीं। बहराइच न्यायालय ने इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
पुलिस टीम गश्त के दौरान पुराने मामलों से जुड़े लोगों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान ग्राम परसाडेहरिया में उनके घरों से सातों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में गाजू पुत्र जाहिर खां, जाबिर पुत्र मंसूर, भल्लू उर्फ मुमताज, जोगी पुत्र फकीरे बेहना, छेदी पुत्र रमजान, हसन मोहम्मद उर्फ हग्गन पुत्र हलई और रामसूरत उर्फ ढोढे पुत्र अभिलाख शामिल हैं। सभी ग्राम परसाडेहरिया, थाना मल्हीपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर की। अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भिनगा आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने टीम का नेतृत्व किया।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर सभी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस ने 35 साल पुराने मामले में सात को पकड़ा:1991 के मुकदमे में बहराइच न्यायालय से जारी था गिरफ्तारी वारंट, सभी को पेशी के लिए भेजा
और पढ़ें
›
ठूठीबारी में छठ घाटों की सफाई शुरू:निचलौल तहसील के प्रशासक अजीत कुमार खुद संभाल रहे कमान
›
महालक्ष्मी की प्रतिमा लेकर शोभायात्रा लालगंज घाट पहुंची:महादेवा गांव से निकली यात्रा महादेव चौराहा और गौरा धंधा मार्ग से गुजरी
›
35 साल पुराने मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन:श्रावस्ती में एक ही गांव के 7 वारंटी घर से गिरफ्तार; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
