माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का भारत में विमान सेवाओं पर असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

0
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज का असर भारत में एयरलाइन सेवाओं पर दिखने लगा है। स्पाइसजेट ने दिल्ली से अपनी तीन उड़ानें रद कर दी हैं। अन्य एयरलाइनों में अभी तक ऐसी कोई समस्या नहीं आई है, लेकिन उन्होंने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों का स्टेटस पहले ही चेक कर लें।

माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी की वजह से स्पाइसजेट ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से जाने वाली तीन उड़ानें रद कर दीं। इनमें दिल्ली से पुणे, दिल्ली से लेह और दिल्ली से मुंबई जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। वहीं, स्पाइसजेट की दो उड़ानें दिल्ली से दरभंगा और दिल्ली से मुंबई देरी से चलीं।

एअर इंडिया ने क्या कहा?

इस बीच एअर इंडिया ने कहा है कि वह माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर बारीकी से नजर रख रही है और उसकी उड़ान सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि उसके संचार माध्यम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों के ईमेल बिना किसी रुकावट के मिलते रहें, इसके लिए ईमेल ट्रैफिक को अस्थायी रूप से दूसरे रास्ते (रीरूट) पर भेज दिया गया है। साथ ही, कंपनी ने कहा कि वह अपने तय 24 घंटे के समय-सीमा के भीतर ही ईमेल का जवाब दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here