Monday, November 16, 2026
Home Uncategorized पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, खुद भी...

पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, खुद भी की सवारी; देखें रूट और स्टेशनों की लिस्ट

0
5

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 नवंबर को बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के साथ इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी नजर आए। प्रधानमंत्री ने सीएम डीके शिवकुमार का हाथ पकड़कर मेट्रो के हरी झंडी दिखाई।

बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक जाएगी। इस रूट को करीब 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

बेंगलुरु मेट्रो में पिंक लाइन के शुरू होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे लोगों को इस रूट पर रोजाना आने-जाने में आसानी भी होगी और यात्रा के समय के भी कम होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने किया बेंगलुरु मेट्रो में सफर

प्रधानमंत्री मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस उद्घाटन समारोह के मौके पर साथ-साथ नजर आए। पीएम मोदी और कर्नाटक के सीएम ने पहले टिकट काउंटर से मेट्रो का टिकट लिया और साथ में ही मेट्रो में सफर किया।

मेट्रो में सफर के दौरान प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री साथ में बात करते नजर आए। प्रधानमंत्री ने मेट्रो की सभी सेवाओं को खुद इस्तेमाल करके देखा।

6 स्टेशनों को जोड़ेगी पिंक लाइन

मेट्रो का यह एलिवेटेड (ऊपर बना) सेक्शन छह स्टेशनों को जोड़ेगा। इस मेट्रो रूट के शुरू होने के साथ ही, बेंगलुरु का चालू मेट्रो नेटवर्क पहली बार 100 किलोमीटर से अधिक का हो गया है।

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन: रूट और स्टेशन

  • कलेना (Kalena)
  • अग्रहारा (Agrahara)
  • हुलिमावु (Hulimavu)
  • आईआईएमबी (बिलेकाहल्ली-आईआईएमबी) [IIMB (Bilekahalli-IIMB)]
  • जेपी नगर चौथा चरण (JP Nagar 4th Phase)
  • जयादेव अस्पताल (Jayadeva Hospital)
  • तावरेकेरे (Tavarekere)

3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई पिंक लाइन

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक की पिंक लाइन को लगभग 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह प्रोजेक्ट 15,600 करोड़ रुपये से अधिक के उन विकास कार्यों का हिस्सा है, जिनका उद्घाटन, लोकार्पण या शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान करेंगे।

 

एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अंडरग्राउंड (भूमिगत) सेक्शन को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे कॉरिडोर के बनने से बेंगलुरु में मेट्रो कनेक्टिविटी और अधिक विस्तार पाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो बेंगलुरु को तटीय कर्नाटक और गोवा से जोड़ती है। यह सेवा हसन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, मंगलुरु, उडुपी, कुंडापुरा, मुर्देश्वर, गोकर्ण और कारवार जैसे प्रमुख स्थानों तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में ‘गोल्डन जुबली एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक’ की आधारशिला रखी और ‘एस-व्यासा’ (S-VYASA) ऑफ-कैंपस का उद्घाटन किया। इसके बाद, वे मैसूरु जाएंगे और वहां ‘कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल’ (COSMOS-Mysuru Planetarium) का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु का हवाई किराए में 20 हजार रुपये तक पहुंचा, त्योहार के बाद वापसी का सफर हुआ महंगा

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here