Monday, November 16, 2026
Home उत्तर प्रदेश व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:फरेंदा के आनंद नगर में...

व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:फरेंदा के आनंद नगर में छठ महापर्व का समापन; घाटों पर दीप जलाकर पूजा हुई, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा की

0
2

फरेंदा के नगर पंचायत आनंद नगर में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ। दुर्गा मंदिर सरोवर, प्रेम पोखरा और बनकटी समेत सभी घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर पूजा की।
सुबह से घाटों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा की। महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वार्ड नंबर 17 की सभासद और समाजसेवी मनोज जायसवाल की ओर से व्रती महिलाओं के लिए अर्घ्य देने को दूध की व्यवस्था की गई। महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
विधानसभा क्षेत्र 315 के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश जायसवाल और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी घाटों पर पहुंचे। उन्होंने व्रती महिलाओं पर पुष्पवर्षा की और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
घाटों पर छठी मैया के गीत गाए गए। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महिलाओं ने परिवार और समाज के मंगल की प्रार्थना की।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here