श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए सभी आभूषण बरामद करने का दावा किया है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने कार्रवाई की जानकारी दी। मामला थाना सोनवा क्षेत्र के दिकौली गांव का है। यहां की रहने वाली कमलेश्वरी वर्मा पत्नी ध्रुव कुमार वर्मा ने 12 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि घर के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी दो जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी बिछिया, एक कमरफूल, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी कान की झुमकी चोरी कर ली गई। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उपनिरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति की टीम ने नामजद आरोपी राजू गुप्ता पुत्र बाबूजी गुप्ता निवासी रतनापुर को 12 नवंबर को उसके घर के पीछे स्थित खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी आभूषण बरामद किए। वादिनी ने बरामद सामान की पहचान भी की। इसके बाद मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय भिनगा भेज दिया गया।
घर का ताला तोड़कर गहने चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में पुलिस ने चोरी के सभी आभूषण किए बरामद
और पढ़ें
›
महराजगंज जिला अस्पताल में सांस, बुखार के मरीज बढ़े:खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर बच्चे, बुजुर्ग भी पहुंच रहे, डॉक्टर ने सावधानी बरतने की दी सलाह
›
बस्ती में छठ पूजा के फलों के दाम बढ़े:पनियाला 900 रुपए किलो, अमरूद 100 रुपए प्रति पीस
›
श्रावस्ती में सूर्यघर योजना का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश:जिलाधिकारी ने अधिकारियों, बैंक शाखा प्रबंधकों और वेंडरों से काम में सहयोग करने को कहा
