महराजगंज जिला अस्पताल में सांस, बुखार के मरीज बढ़े:खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर बच्चे, बुजुर्ग भी पहुंच रहे, डॉक्टर ने सावधानी बरतने की दी सलाह

0
5

मौसम में बदलाव के साथ महराजगंज जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस फूलने की शिकायत वाले मरीज बढ़ रहे हैं। ओपीडी में रोज बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही है। सांस फूलने की शिकायत वाले मरीज भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में डॉक्टरों के पास भीड़ है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. ऋषिकेश चौधरी ने बताया कि इन दिनों खांसी, जुकाम, बुखार और सांस फूलने की शिकायत वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने बदलते मौसम में सावधानी बरतने, ठंडी चीजों से परहेज करने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लेने की अपील भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here