दुर्गा प्रसाद गुप्त को फिर मिली क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी:भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र में नियुक्ति

0
2

महराजगंज के ठूठीबारी निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्त को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, गोरखपुर क्षेत्र का फिर से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
स्वर्गीय रामप्रित के बेटे दुर्गा प्रसाद गुप्त ने 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से संगठन में काम शुरू किया। उन्होंने राजनीति शास्त्र में परास्नातक किया है। उनकी शुरुआती पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर, ठूठीबारी में हुई। उन्होंने संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग भी पूरा किया है।
1992 से 1997 तक वे ABVP में कक्षा प्रमुख, कॉलेज प्रमुख, नगर प्रमुख और तहसील प्रमुख रहे। 1997 से 2003 तक महराजगंज के जिलाध्यक्ष और 2003 से 2006 तक काशी प्रांत की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।
भाजपा में उन्होंने 1997 में बूथ संख्या एक के अध्यक्ष के रूप में काम शुरू किया। 1999 में ठूठीबारी के 33 बूथों के सेक्टर प्रमुख और 2002 में मंडल महामंत्री बने। 2005 में वे जिला कार्यसमिति के सदस्य बने।
युवा मोर्चा में वे 2012 से 2015 तक जिला महामंत्री और 2016 से 2019 तक जिलाध्यक्ष रहे। 2020 से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब उन्हें फिर यही जिम्मेदारी दी गई है।
वे सीमा जागरण मंच के ब्लॉक संयोजक और नौतनवा नगर मंडल प्रभारी भी रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में खड्डा विधानसभा के प्रभारी थे। 2024 में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अल्पकालिक विस्तारक के रूप में काम किया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वे 90 ग्राम सभाओं में मुख्य वक्ता रहे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जीर्णोद्धार अभियान में नगर प्रमुख की भूमिका निभाई। वे सिद्धार्थनगर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी और कुशीनगर में सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी भी रहे।
सामाजिक कामों में वे पर्यावरण, जल संरक्षण और नशा उन्मूलन अभियानों से जुड़े हैं। हाल ही में सोहगीबरवा, बैठवलिया, गड़ौरा और ठूठीबारी में हुए वृक्षारोपण और जनजागरूकता कार्यक्रमों में शामिल हुए।
दुर्गा प्रसाद गुप्त ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को सशक्त करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here