धर्मपुर में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन हुआ:प्रशासन की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार प्रतिमा विसर्जित की

0
2

प्रशासन की मौजूदगी में धर्मपुर दुबौलिया में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन बस्ती। जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के धर्मपुर में लक्ष्मी पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम प्रशासन की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हुआ। विसर्जन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा। प्रशासन की निगरानी में श्रद्धालुओं ने निर्धारित परंपराओं के अनुसार मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बनी रही और विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें कस्बे के राजू,कोयल सोनकर, मल्ला सोनकर, कर्मवीर सोनकर, विनोद सोनकर, आदि लोगों ने अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here