बस्ती जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने शुक्रवार शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जनगणना की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में जनगणना के लिए कुल 6331 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके सापेक्ष 5137 प्रगणकों की नियुक्ति की
.
डीएम ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण चरण स्वगणना का शुरू होने वाला है। इसके लिए पोर्टल की व्यवस्था की गई है। जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि वे se. census. gov. in पर जाकर स्वयं अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद एक आईडी जनरेट होगी, जिसका स्क्रीनशॉट लेकर नागरिक अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके बाद जनगणना का कार्य एक दिसंबर से शुरू होगा, जो चार जनवरी तक चलेगा। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत जनगणना का काम पूरा किया जाएगा। जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, समस्या या सवाल के लिए टोल फ्री नंबर 1855 जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर कॉल कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, जिला सूचना अधिकारी हितेंद्र चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
