जमुनहा, श्रावस्ती। जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के तराई इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय कोहरे की चादर से खेत और आसपास के इलाके ढके नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड का एहसास बढ़ गया है। वहीं, खेतों में खड़ी रबी की फसलों के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। तराई क्षेत्र में किसान सरसों, मसूर, गेहूं के साथ गोभी और अन्य हरी सब्जियों की खेती कर रहे हैं। सुबह छाए कोहरे और वातावरण में बढ़ी नमी से इन फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर सरसों और मसूर की फसल की बढ़वार के लिए मौसम उपयोगी साबित हो सकता है। किसानों को उम्मीद है कि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो रबी की फसलों की पैदावार अच्छी होगी। हालांकि फसलों में रोग और अधिक नमी से होने वाले नुकसान को लेकर सतर्कता बरतना भी जरूरी है।
और पढ़ें
