खुटहा में छठ घाट की सफाई शुरू:ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में हुई सफाई

0
0

महराजगंज की ग्राम पंचायत खुटहा में छठ महापर्व से पहले घाट की साफ-सफाई शुरू कराई गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार के नेतृत्व में सफाई का काम हुआ।
घाट पर फैली गंदगी हटाने के साथ आसपास के परिसर की भी सफाई कराई गई। इसका मकसद छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान परेशानी से बचाना है।
विवेक कुमार ने बताया कि छठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। उन्होंने कहा कि घाट की सफाई और बेहतर व्यवस्था करना ग्राम पंचायत की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि छठ पूजा से पहले घाट पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके। ग्रामीणों ने सफाई के काम की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here