श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शाहिद अहमद का तबादला कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार की 14 नवंबर 2026 को जारी सूची के मुताबिक, उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक बनाया गया है। शनिवार सुबह 8:00 बजे जानकारी मिली की अलीगढ़ में संयुक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार सिंह श्रावस्ती के नए CDO होंगे। आईएएस अधिकारी शाहिद अहमद ने 21 अप्रैल 2025 को श्रावस्ती के CDO का पद संभाला था। उन्होंने करीब एक साल सात महीने तक जिले में विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2021 बैच के अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल में शाहिद अहमद ने आकांक्षी जिला श्रावस्ती में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठकों में हिस्सा लिया। मई 2026 में जिले ने विकास और राजस्व कार्यक्रमों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया था। उन्होंने सिरसिया समेत अलग-अलग विकास खंडों और कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं पर काम करने और लंबित काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों के विकास और निर्माण कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय भी किया। सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने समेत कई अभियानों में भी उन्होंने हिस्सा लिया। अब शाहिद अहमद लोहिया प्रशासन अकादमी में अपर निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्थान पर शिशिर कुमार सिंह जिले की विकास योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
श्रावस्ती के CDO शाहिद अहमद का तबादला:लोहिया प्रशासन अकादमी में अपर निदेशक बने; अलीगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार सिंह जिले के नए CDO
और पढ़ें
›
खुटहा में छठ घाट की सफाई शुरू:ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में हुई सफाई
›
ट्राला चालक ने स्कूली बस के सामने वाहन खड़ा किया:महादेवा चौराहे में रास्ता रुका, व्यापारियों ने जताई नाराजगी
›
महराजगंज में टावरों-टंकियों पर चढ़ने के 11 केस दर्ज:पुलिस ने वर्ष 2026 के आंकड़े जारी किए, फरेंदा और परसामलिक में दो-दो मुकदमे
