Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज में कोटेदारों का लाभांश बढ़ने पर खुशी:90 से बढ़कर 125 रुपए...

कप्तानगंज में कोटेदारों का लाभांश बढ़ने पर खुशी:90 से बढ़कर 125 रुपए हुआ कमीशन, जून-जुलाई-अगस्त का बकाया भुगतान जल्द करने की मांग

0
0


ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के कोटेदार संघ की मासिक बैठक गुरुवार को हुई। ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोटेदारों ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लाभांश 90 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए किए जाने पर खुशी जताई। वहीं जून, जुलाई और अगस्त महीने के बकाया कमीशन का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सितंबर का खाद्यान्न वितरण शुरू होने से पहले बकाया राशि दिलाने की मांग की। लाभांश बढ़कर 125 रुपए होने पर कोटेदारों में खुशी बैठक में कोटेदारों ने बताया कि उनका लाभांश 90 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दिया गया है। लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों ने खुशी जताई और इसे लंबे समय से की जा रही मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस फैसले के लिए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार जताया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चित्र भेंट कर किया स्वागत लाभांश बढ़ने पर कोटेदारों ने प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप नारायण राय का चित्र भेंट कर और माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम और ब्लॉक संरक्षक रामप्रकाश चौधरी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कोटेदारों ने संगठन के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। सीएम और खाद्य मंत्री का जताया आभार कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का आभार जताया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों को भी बधाई दी। कोटेदारों ने कहा कि लाभांश बढ़ने से उन्हें राहत मिलेगी। तीन महीने के कमीशन का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी बैठक में कोटेदारों की लंबित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। जून, जुलाई और अगस्त महीने के कमीशन का भुगतान नहीं होने पर कोटेदारों ने नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि सितंबर महीने का खाद्यान्न वितरण शुरू होने से पहले पिछले तीन महीनों के बकाये का भुगतान कराया जाए, ताकि कोटेदारों को आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े। जूट के खाली बोरों की राशि का भी उठा मुद्दा कोटेदारों ने हर साल एमआई की ओर से जमा कराए जाने वाले जूट के खाली बोरों की बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की। साथ ही इस साल जमा कराए गए बोरों की राशि भी जल्द दिलाने की मांग उठाई गई। कोटेदारों ने कहा कि जब लाभांश बढ़कर 125 रुपए हो गया है तो आगे होने वाला भुगतान भी इसी दर के अनुसार किया जाना चाहिए। अधिकारियों से बात कर भुगतान कराने का आश्वासन वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नारायण राय ने कोटेदारों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बकाया कमीशन और जूट के खाली बोरों की राशि जल्द दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। बैठक में कमलेश चौधरी, अजय कुमार दूबे, सुनील कुमार, मेंहदी हसन, संदीप ओझा, अजय कुमार, आशाराम, बाबूराम पांडेय, महेश कुमार, सत्यम मिश्रा परदेशी, रामकेश, जितेंद्र तिवारी, अंकुर, सियाराम, उमाशंकर, हजारी लाल, रामबुझारत यादव, बिनोद कुमार, सोना देवी, भीम यादव, मदन, चंद्र प्रकाश सिंह, शिवपाल, कलीमुल्ला, महेश, महगू, इश्तियाक, रामशब्द, शेषधर दूबे और रिंकू चौधरी समेत कई कोटेदार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here