Home उत्तर प्रदेश लेदवा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर...

लेदवा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत:दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

0
0


सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लेदवा गांव के पास गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, सोहगौरा निवासी प्रियांशु पुत्र दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक की पहचान करैवता गांव, थाना चौक क्षेत्र के रहने वाले पवन कुमार पुत्र किशोर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पवन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस वजह से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने सड़क पर लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई है। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। सिंदुरिया थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here