Chhat Puja 2026 | Bagapar Highschool Cultural Program Preparations

0
2

बागापार लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर ग्राम पंचायत बागापार में तैयारियां तेज हो गई हैं। सदर विकासखंड के बागापार स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल परिसर में बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। व्रती महिलाओं ने पूज

.

महापर्व को लेकर गांव से लेकर बाजार तक उत्सव का माहौल है। बाजारों में फल, सूप, दउरा और पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु पूरे उमंग, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ पर्व मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

रविवार को सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की महफिल

छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को जनता जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राजकुमार मोदनवाल ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की।

छठ महापर्व के पारंपरिक गीतों, भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच रविवार को बागापार का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय रहने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here