विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों को मिठाई-टॉफियां बांटीं:एकघरवा के संविलयन विद्यालय में शिक्षकों ने बाल दिवस का महत्व बताया

0
3

श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक के एकघरवा गांव स्थित संविलयन विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को इस दिन के महत्व और उद्देश्य की जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है। बच्चों से लगाव के कारण वे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा, संस्कार और भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। इस मौके पर शिक्षक सुलेमान अंसारी, अरविन्द शुक्ला, राजेश कुमार विश्वकर्मा, अवधेश कुमार विश्वकर्मा, प्रभात तिवारी और सुभाष चंद्र वर्मा ने बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई और टॉफियां बांटी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here