रूस से एमबीबीएस कर लौटे प्रशांत ने एफएमजीई पास की:गौर के सिलवटिया गांव के युवक ने चार महीने की तैयारी के बाद परीक्षा उत्तीर्ण की

0
3

गौर विकासखंड के सिलवटिया गांव के डॉ. प्रशांत शुक्ला ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) उत्तीर्ण की। उन्होंने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है।
डॉ. प्रशांत के पिता राजनारायण शुक्ला बस्ती सदर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) के पद पर तैनात हैं। प्रशांत ने शुरुआती पढ़ाई से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बस्ती से पूरी की।
वर्ष 2020 में नीट परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने रूस के एशियन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया। वर्ष 2025-26 में मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर दिल्ली लौटे प्रशांत ने चार महीने तैयारी की और एफएमजीई परीक्षा पास की।
उनकी सफलता पर दादा दयाराम शुक्ल, जयजयराम, रामचंद्र, रामनारायण शुक्ल, बजरंग शरण शुक्ल, श्रीनाथ शुक्ल, राजसूरत और अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here