कलवारी थाने में समाधान दिवस लगा:अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, समय पर निस्तारण के निर्देश दिए

0
4

बस्ती के कलवारी थाने में शनिवार को समाधान दिवस लगा। क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह और तहसीलदार सदर ने प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में अलग-अलग मामलों के प्रार्थना पत्र मिले। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद बीपीओ, हल्का प्रभारियों और राजस्व कर्मचारियों को शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। संबंधित हल्का लेखपाल और बीपीओ से मिले प्रार्थना पत्रों पर नियम के मुताबिक कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों ने शिकायतों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here